मोजतबा खामेनेई  क्षेत्रीय मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:मार्को रूबियो

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जीवित हैं और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रही वार्ताओं में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। रुबियो ने यह बात अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, 'ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मोजतबा खामेनेई किसी न किसी स्तर पर नेतृत्व से जुड़े मामलों में लगातार अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।'

28 फरवरी के बाद से नजर नहीं आए हैं मोजतबा
हाल के महीनों में खामेनेई की स्थिति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। वह 28 फरवरी को हुए एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए, जिससे उनके स्वास्थ्य और नेतृत्व की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से आई रिपोर्टों में कहा गया है कि खामेनेई अभी भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर युद्ध रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

नेपाल बनेगा ग्लोबल वेलनेस टूरिज्म हब, सरकार ने बनाई नई रणनीति ये खबर भी पढ़े : नेपाल बनेगा ग्लोबल वेलनेस टूरिज्म हब, सरकार ने बनाई नई रणनीति

'फैसले सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में ही लिए जा रहे'
पिछले महीने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी कहा था कि ईरान में सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जाता। उन्होंने जोर देकर कहा था कि अमेरिका के साथ जारी कूटनीतिक बातचीत के दौरान भी सभी प्रमुख नीतियां और फैसले सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में ही लिए जा रहे हैं। ईरानी प्रसारण निगम की यात्रा के दौरान पेजेशकियन ने कहा था कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी बयान या नीति सर्वोच्च नेता के विचारों के खिलाफ न जाए और शासन व्यवस्था के विभिन्न स्तंभों के बीच ऐसा कोई मतभेद पैदा न हो, जिसका फायदा विरोधी ताकतें उठा सकें।

परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में लगेगा लंबा वक्त!
रुबियो ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता के हिस्से के रूप में परमाणु मुद्दों पर होने वाली बातचीत बेहद तकनीकी और जटिल होगी तथा इसे पूरा होने में कई महीने लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ता के अगले चरण में ईरान को कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। इनमें रणनीतिक महत्व वाले 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को तय शर्तों के तहत फिर से खोलना और 'एनरिच्ड यूरेनियम' के भविष्य को लेकर स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल है।

'ऐसे मुद्दों को 5 दिन में हल नहीं किया जा सकता'
रुबियो ने कहा कि ईरान को यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) गतिविधियों पर दीर्घकालिक और कड़े प्रतिबंधों या उन्हें पूरी तरह समाप्त करने को लेकर भी बातचीत के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा, 'ये बेहद तकनीकी मुद्दे हैं, जिन्हें 5 दिन में हल नहीं किया जा सकता। इसके लिए विशेषज्ञों की टीमों को 30, 60 या 90 दिनों तक बैठकर विस्तृत चर्चा करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान को ऐसी वार्ताओं के लिए अपनी स्पष्ट सहमति और प्रतिबद्धता दिखानी होगी।'

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

वॉशिंगटन/कीव। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव