रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लंदन। ब्रिटिश सेना ने रविवार तड़के इंग्लिश चैनल में रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट (गुप्त बेड़े)’ से जुड़े तेल टैंकर 'स्मर्टोस' को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। यह कैमरून के झंडे के तहत चलता है और यह जहाज अभी इंग्लैंड के तटीय शहर वेमाउथ के पास खड़ा है। ब्रिटेन की सरकार ने इसे रूस की युद्ध वित्त पोषण क्षमता पर बड़ा प्रहार बताया है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से एनबीसी व द गार्जियन ने बताया कि, छह घंटे चले इस विशेष अभियान में रॉयल मरीन कमांडो और नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) के अधिकारियों ने स्मर्टोस नामक तेल टैंकर पर चढ़ कर उसे नियंत्रित किया। यह जहाज कैमरून के झंडे के तहत संचालित हो रहा था और वर्तमान में इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर वेमाउथ के निकट निगरानी में रखा गया है।

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि यह अभियान रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक और झटका है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार कर तेल व्यापार करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे कानून से बच नहीं सकते।

ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, रूस का ‘शैडो फ्लीट’ लगभग 700 जहाजों का नेटवर्क है, जो प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल के निर्यात का बड़ा हिस्सा ढोता है। माना जाता है कि यह नेटवर्क यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए रूस को महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करता है।

मंत्रालय ने बताया कि रॉयल मरीन कमांडो और ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी के अधिकारियों ने इंग्लिश चैनल में 'स्मर्टोस' नाम के जहाज पर चढ़कर उसे अपने कब्जे में लिया। इंग्लिश चैनल दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग रास्तों में से एक है और यह ब्रिटेन-फ्रांस को अलग करने वाला समुद्री इलाका है। मंत्रालय ने आगे कहा कि जांच जारी रहने तक टैंकर को इंग्लैंड के दक्षिणी तट के पास रोककर रखा जाएगा और उस पर नज़र रखी जाएगी।

जॉन हीली के इस्तीफे के बाद पिछले हफ्ते ही ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बने डैन जार्विस ने कहा कि रूस अपनी युद्ध मशीन को चलाने के लिए इस गुप्त बेड़े पर निर्भर है और इस कार्रवाई से उसकी वित्तीय क्षमता को नुकसान पहुंचेगा।

ब्रिटेन और फ्रांस, दोनों ने रूस के प्रतिबंधों वाले 'शैडो फ्लीट' से जुड़े उन जहाजों को रोकने का वादा किया है जो प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले रूसी तेल या अन्य सामान को लेकर उनके समुद्री इलाकों से गुजरते हैं और उन्हें कहीं और ब्लैक मार्केट में बेचते हैं, जिससे रूस को यूक्रेन में अपनी जंग के लिए फंड जुटाने में मदद मिलती है।

मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन ने अब तक शैडो फ्लीट के लगभग 600 जहाजों पर प्रतिबंध लगाया है। रूस की तेल से होने वाली कमाई अक्टूबर, 2024 के स्तर से 27% कम हो गई है और अब जंग शुरू होने के बाद से सबसे निचले स्तर पर है। लेकिन इस जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाले रूसी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई हाल ही में तेज की गई है।

शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा ये खबर भी पढ़े : शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध अतिक्रमणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
राजस्थान 
जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ। आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस प्रशासन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगला बरी चौराहा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का...
उत्तर प्रदेश 