घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

पी डी ए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी है : पूर्व मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा ।  समाजवादी पार्टी (सपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे आगरा में अपने विजन इंडिया कार्यक्रम में युवा उद्यमियों एंटरप्रेन्योर और कारोबारियों को संबोधित कर सपा के विजन इंडिया का उद्देश्य और स्थानीय उद्योगों के विकास पर फोकस किया।
आगरा में होटल आईटीसी मुगल में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने स्थानीय उद्योग और व्यापारों के विकास, बढ़ावे और प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा जब मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच सकते हैं, तो आगरा का पेठा क्यों नहीं पहुंच सकता। इसके लिए समुचित प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि कई घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत है। जिसके लिए उन्हें समुचित माहौल नहीं मिल रहा है।

सुलतानपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 360 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सुलतानपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 360 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

पीडीए के संबंध में कहा कि पी डी ए पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक ही नहीं है, पी डी ए का मतलब पी से प्रेम, डी से दया और ए से अपनापन भी है। समाज में जितना प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, प्रदेश उतनी तेजी से आगे बढेगा। यही मूल्य समाज को आगे बढ़ाने और लोगों को एक-दूसरे से जोडने का काम करते हैं।

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा से सटा फिरोजाबाद राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर कांच उद्योग के लिए जाना जाता है, लेकिन कांच उद्योग को जितनी मदद की जरूरत है उतनी नहीं मिल पा रही है। फिरोजाबाद के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज देने की जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी की सरकार ऐसा करने में पीछे नहीं हटेगी। मौजूदा उद्योगों को कुछ सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन नए उद्यमियों और नई इकाइयों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त सहयोग उपलब्ध नहीं है।

निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण ये खबर भी पढ़े : निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

फिरोजाबाद को एक आधुनिक ग्लास सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। दुनिया के जिन देशों और शहरों में कांच उद्योग की सबसे उन्नत तकनीकें और सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें यहां लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। उद्योग को मजबूती देने के लिए जरूरत पड़ने पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी स्थापित किए जाएंगे। फिरोजाबाद से हमारा विशेष जुड़ाव रहा है। हमारे द्वारा पूर्व में ग्लास सिटी के लिए करीब 500 हेक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली थी। उस समय यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी, लेकिन भविष्य में सरकार बनने पर ग्लास सिटी परियोजना को शुरू करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

आगरा का मेडिकल कॉलेज प्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जिस तरह नेताजी और समाजवादी पार्टी ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की, उसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम आगे भी किया जाएगा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी इसलिए भी एक मिसाल है, क्योंकि उसके लिए ऐसा प्रावधान किया गया, जिससे डॉक्टरों को एम्स के समान सुविधाएं मिल सकें। हमारा प्रयास रहा है कि सरकारी मेडिकल संस्थानों में डॉक्टरों को बेहतर वेतनमान और सुविधाएं मिलें, ताकि वे वहां से जाने के लिए मजबूर न हों।

 लखनऊ के लोहिया अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज की तरह आगरा में भी ऐसा मेडिकल संस्थान विकसित किया जाएगा, जहां गरीबों और आम लोगों को बेहतर इलाज और दवाओं की सुविधा मिल सके। साथ ही इसे वास्तुकला के लिहाज से भी इतना बेहतर बनाया जाएगा कि यह आगरा की पहचान बन सके और लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके। विजन इंडिया के कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से भी विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा की ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक रंजन पूर्व मुख्य सचिव, जिलाध्यक्ष सपा आगरा उदल सिंह कुशवाह के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

​कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सीएम योगी खुद मैदान में हॉकी स्टिक थामकर उतरे...
900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित...
उत्तर प्रदेश 
 विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री, जनपद अम्बेडकरनगर एवं कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, ओम प्रकाश...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

अम्बेडकरनगर।केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक...
उत्तर प्रदेश 
त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में...