गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

24 घंटे में दिल्ली से लाया गया लखनऊ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के गंभीर मामले में वांछित एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पुलिस के अनुसार, वादी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोप था कि विपक्षियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत अनरजिस्टर्ड प्लॉट को रजिस्टर्ड दिखाकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और बिजली विभाग से तथ्य छिपाकर गलत तरीके से बिजली कनेक्शन प्राप्त किया। जांच के बाद थाना गोमतीनगर विस्तार में मु0अ0सं0-11/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें ये खबर भी पढ़े : बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस ने मुख्य आरोपी तारा सिंह बिष्ट (उम्र 55 वर्ष) पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट, निवासी विनीत खंड, गोमतीनगर, लखनऊ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पूर्व में भी कई गंभीर मामलों में वांछित और हिस्ट्रीशीटर (HS-1B) रहा है।

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम को तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर जानकारी मिली कि वह दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक अनुमति लेकर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उत्तराखंड निवास, चाणक्यपुरी के रिसेप्शन से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इसके बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कर 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे लखनऊ लाया गया और विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त तारा सिंह बिष्ट का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS-1B) है। उसके खिलाफ 2003 से लेकर 2025 तक धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, विद्युत अधिनियम सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

 स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर  ये खबर भी पढ़े :  स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर

पुलिस टीम

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक उपेन्द्र गिरी के नेतृत्व में की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल रामू यादव, कांस्टेबल विशाल सिंह और रवीन्द्र कुमार शामिल रहे।पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सभ्यतागत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा...
राष्ट्रीय  राज्य 
विश्व मंच पर मजबूत हुई भारत की सांस्कृतिक पहचान : विदेश मंत्रालय

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

मैनचेस्टर। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

अदरक  : बारिश के मौसम में गरमा-गरम अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन बाजार की...
खेती-बाड़ी 
 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 का कड़ा विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक बिजली...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश