मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी मजबूती के साथ खड़ा है भारत : योगी आदित्यनाथ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम यहां केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र /प्रमाण पत्र वितरित किया। चौकाघाट स्थित गिरजादेवी देवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभागार मे उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि आज से 12 वर्ष पहले नया भारत को नया नेतृत्व देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। काशी का नाम न केवल प्रदेश में बल्कि देश और दुनिया में गूँजता सुनाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नए रिकॉर्ड के साथ उल्लास और उत्साह के नए माहौल के साथ जश्न मना रहा है और सभी उत्साहित है, तो मोदी के साथ काशीवासियों का नाम भी उनके साथ जुड़ता है। पूरी दुनिया में जहां कहीं भी कोई राष्ट्राध्यक्ष हो, जब मोदी जी के इस बारह साल के कार्यकाल वो देखता है और भारत की तुलना करता है। तो वो मोदी की तो सराहना करता ही है, लेकिन साथ-साथ देश, प्रदेश और सभी काशीवासीयों की भी तारीफ़ करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 से पहले के भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि याद कीजिए उस दौर में भ्रष्टाचार, चारों ओर अविश्वास का वातावरण, देश के अंदर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर मंडराता हुआ खतरा रहा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का भारत अलग तरह का है। पहले अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान की प्रतिभा का लाभ, प्रदेश और देश के विकास में लगनी चाहिए थी। पहले की सरकार की नीतियों के कारण, सरकार की गलत नीयत के कारण, युवा हताश और निराश था, उसके लिए न नौकरी थी, न रोजगार था, न उनके लिए कोई पेशा था। हर योजना लागू होने के पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।

मुख्यमंत्री ने पहले की सरकारों के कार्यों का उल्लेख कर कहा कि एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे। जो कहते थे कि मैं क्या करूँ, मैं 100 रूपये भेजता हूँ लेकिन नीचे सिर्फ़ 15 रूपये ही पहुँचते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मैं 100 रूपये भेजता हूँ और 100 रूपये सीधे गरीब व्यक्ति के खाते में पहुँचते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि देश के अंदर जन-धन अकाउंट के नाम पर हर गरीब का बैंक में खाता खुलेगा। जब खाता खोले गए थे यही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी कहती थी यार, देखो बेवकूफ बना दिया। लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी ऑफिसों में मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजने लगी, तो उसने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पे तमाचा मारने का काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में लगने वाले जाम की चर्चा करते हुए कहा कि काशी में भी जाम की स्थिति थी। इसमें आशातीत सुधार हुआ है। साल में 15 से 20 लाख श्रद्धालु काशी में आ रहे हैं। रेल की आधुनिक सुविधा बढ़ी है। कोई सोचता था "वंदे भारत" "अमृत भारत" "नमो भारत" इन नामों पर ट्रेन आएगी? ये सभी ट्रेन भारत के अंदर बनेंगी। कोई सोचता था यह रायबरेली में बनेंगी? हमारे रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे। 2014 से पहले यह एक सपना था। काशी के घाट इतने सुंदर हो गए हैं कि पर्यटक निहारते ही रह जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये जो परिवर्तन हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी युवाओं, महिलाओं, सभी का है। बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म देने से लेकर उसकी शादी ब्याह तक की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा का वैश्विक संकट आया हुआ है। अमेरिका जैसा देश जो दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक ताकत है, वहां महंगाई लगभग चार गुना बड़ी है। दुनिया के देशों की हालत खराब है। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि रोपवे एक नया मॉडल है। जब उसका लोकार्पण होगा तब काशीवासियों को नया एहसास होगा। कैसे वो पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा। इससे पूर्व प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी राम, विधायक सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कालभैरव तथा देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के...
मध्य प्रदेश 
 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर