सुलतानपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 360 किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में एसटीएफ ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 90 लाख रुपये का 360 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह गांजा ओडिशा से अयोध्या और बहराइच जिलों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ लखनऊ) अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम सुलतानपुर में तैनात थी।

इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप सुलतानपुर के रास्ते जनपद अयोध्या और बहराइच भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने एनसीबी गोरखपुर टीम के साथ मिलकर जिले के चांदा थाना क्षेत्र स्थित बरनी मोड़ टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा मिला और आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिफ्तार आरोपित बिहार के मधुबनी निवासी दीपक कुमार महतो पुत्र किशोर महतो ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रक चला रहा है। उसकी मुलाकात नौमान नामक ड्राइवर से हुई थी, जिसने उसे बहराइच के एक व्यक्ति से मिलवाया।

अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी ये खबर भी पढ़े : अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

इसी व्यक्ति के माध्यम से ओडिशा के तस्करों से गांजा मंगाया जाता था। आरोपित ने कबूल किया कि उसे प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे। इस मामले में एनसीबी गोरखपुर ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है।

बाप बेटे के झगड़े में मां की मौत, लोगों ने बेटे को हैंडपंप में बांधकर बुलाई पुलिस ये खबर भी पढ़े : बाप बेटे के झगड़े में मां की मौत, लोगों ने बेटे को हैंडपंप में बांधकर बुलाई पुलिस

धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

टीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से शनिवार एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
टीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल