युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर युवाओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा देश और दुनिया के भविष्य को आकार देने वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवाओं की उपलब्धियां विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन रही हैं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। देश के युवा नवाचार और तकनीक आधारित क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने खेल जगत में युवाओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र, आधुनिक बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को बढ़ते सहयोग के कारण युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे अधिक से अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर । भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से...
बिहार 
 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के...
उत्तराखंड 
अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा । अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच...
राज्य 
 दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर...
राज्य 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल