अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने आंदोलन का रास्ता चुना है। पार्टी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 15 जून को वाराणसी में धरना-प्रदर्शन और 27 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को शहर स्थित सिटी क्लब में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में आंदोलन और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. लालमूरत पटेल ने की।

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट, को लेकर सामने आए विवादों ने युवाओं और छात्रों में असंतोष पैदा किया है। किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि छात्र-युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और पार्टी उनकी आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी शामिल होंगी। मीरजापुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद 27 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. लालमूरत पटेल ने बताया कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती 2 जुलाई को जिलेभर में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आंदोलन को सफल बनाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट