10 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये सरकार- ठाकुर प्रेमचंदवंशी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेट्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल महासचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमचंदवंशी के नेतृत्व में बुधवार को गोरखपुर में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर  राज्यपाल और  जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।ज्ञापन देने के बाद ठाकुर प्रेमचंद वंशी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और जब सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले ही अपराधों में शामिल हों तो आम जनता का विश्वास व्यवस्था से उठना स्वाभाविक है। कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार न्याय दिलाये।राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में  कहा  गया है कि 27 जुलाई 2026 की रात डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने 10 वर्षीय मासूम दीपिका शर्मा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य घटना से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेट्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर और जन कल्याण संघर्ष मोर्चा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, बाबा ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलती हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार की सुरक्षा, बच्चों की निःशुल्क उच्च शिक्षा तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग शामिल है। ठाकुर प्रेमचंदवंशी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने सरकार से दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की सभी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की।
राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के दौरान मुख्य रूप से लालमणि ठाकुर,  विजय प्रकाश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अनिल शर्मा, सन्तोष ठाकुर, सोनू यादव, संजय ठाकुर, ई. संजय शर्मा, ओंकार शर्मा, विजय कुमार ठाकुर, राकेश ठाकुर, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...
उत्तर प्रदेश 
 संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों से...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

गोबरधन योजना को केंद्र की मंजूरी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगी गति

देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में होगी सहायक  नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल...
राष्ट्रीय 