लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इसी ट्रेन से संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल के आसपास जांच की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई है। गुरुवार देर शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पैमेश्वर गेट के पास कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को निशाना बनाया।

मामला सामने आते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। इसी ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे। संघ प्रमुख कानपुर में एक समारोह में शामिल होने के बाद लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। हालांकि इस घटना में संघ प्रमुख पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें या अन्य किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।

ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने टीम के साथ कोच का निरीक्षण किया। जांच में पुष्टि हुई है कि केवल बाहरी शीशा टूटा है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, शीघ्र लागू होगा आउटसोर्स कमीशन:योगी ये खबर भी पढ़े : आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, शीघ्र लागू होगा आउटसोर्स कमीशन:योगी

इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारियों, एलआईयू सहित अन्य एजेंसियों ने घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत E-1 कोच में सीट नंबर 39, 40 पर सवार थे।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में सात पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे गये है। मामले की जांच कर जो भी आरोपित होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव 

लखनऊ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में फार्मेसी शिक्षा, पंजीकरण एवं पेशेवर नियमन को आधुनिक...
उत्तर प्रदेश 
फार्मासिस्ट फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव