संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका को लाभ का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए 81000 रुपये मे से 11000 रुपये की धनराशि आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः- चन्दा पत्नी हिरालाल साकिन जूरी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर से दिनाँक 09.02.2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका को लाभ का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में 81000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करवा लिया गया । ठगी का अहसास होने पर आवेदिका ने तत्काल थाना कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23102240015222 पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 81000 रुपये मे से 11000 रुपये की धनराशि को आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।
*अपील-* जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।