डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर लापरवाही को ले 24 अधिकारियों को स्पष्टीकरण के दिए निर्देश
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत डिफाल्टर तिथि से 03 दिन पूर्व निस्तारण किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद समीक्षा के दौरान पाया गया कि कतिपय अधिकारियों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बाद भी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अपलोड/प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव फलस्वरुप शिकायतकर्ता द्वारा विगत माह मई में 70 प्रतिशत प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक वाले विभाग से संबंधित अधिकारीयों को स्पष्टीकरण तथा माह जून 2026 का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया है।
स्पष्टीकरण एवं वेतन बाधित किए जाने वाले अधिकारियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सहायक आयुक्त खाद्य-2, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक / अधीक्षिका (महिला), जिला क्षय रोग अधिकारी, उप निदेशक (निर्माण), जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता (यांत्रिकी), उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, तहसीलदार मेंहदावल, पूर्ति निरीक्षक मेहदावल, चकबन्दी अधिकारी धनघटा, चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर, खण्ड विकास अधिकारी संथा, सहायक विकास अधिकारी पौली, प्रभारी चिकित्साधिकारी, खलीलाबाद, सहायक विकास अधिकारी मेहदावल, खंड शिक्षा अधिकारी हैसर बाजार एवं खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरकला का माह जून 2026 का वेतन बाधित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा शिकायत में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने के सम्बन्ध में तथा "असंतुष्ट सन्दर्भों के सापेक्ष किससे सम्पर्क किया गया और संतुष्टि के लिए क्या प्रयास किया गया है तथा भविष्य में कोई भी प्रकरण/शिकायत असंतुष्ट न हो इसके लिए क्या प्रयास किया जा रहा है", के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक और 70 प्रतिशत से कम प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक वाले विभाग से संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
स्पष्टीकरण मांगे जाने वाले अधिकारियों में अग्रणी जिला प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उ0प्र0 सड़क परिवहन निगम, अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, संत कबीर नगर, उप निदेशक कृषि विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), परियोजना अधिकारी (डूडा), जिला कृषि अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद, पूर्ति निरीक्षक धनघटा, सब रजिस्टार धनघटा, चकबन्दी अधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सेमारियावा, प्रभारी चिकित्साधिकारी मेंहदावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी बघौली, सहायक विकास अधिकारी, नाथनगर, सहायक विकास अधिकारी, सांथा, सहायक विकास अधिकारी, हैंसर बाजार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत मगहर, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत मेंहदावल, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत हैंसर बाजार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका खलीलाबाद को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने के सम्बन्ध में तथा "असंतुष्ट सन्दर्भों के सापेक्ष में किससे सम्पर्क किया गया और संतुष्टी के लिए क्या प्रयास किया गया है और भविष्य में कोई भी प्रकरण/शिकायत असंतुष्ट न हो इसके लिए क्या प्रयास किया जा रहा है", के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
