कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम चौपाल में किया प्रतिभाग
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर किया
मुजाहिद खां
रामपुर:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम धनेली उत्तरी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया।ग्राम चौपाल का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के पैतृक गांव धनेली उत्तरी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री द्वारा "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर किया गया।इसके उपरांत उन्होंने पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया।
ग्राम चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।उन्होंने लेखपाल,सफाई कर्मी,राशन डीलर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने आशा,एएनएम,सीएचओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,टीकाकरण तथा कुपोषण मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार "आपकी सरकार,आपके द्वार" की भावना के साथ कार्य कर रही है।सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे,जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री ने ग्राम धनेली उत्तरी स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार,जिला प्रभारी राजा वर्मा,विधायक श्रीमती राजबाला,पूर्व विधायक ख्यालीराम लोधी,जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना,मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र,पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार,श्रीमती बीना भारद्वाज,पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी,सूर्य प्रकाश पाल,श्रीमती सुनीता सैनी,मोहन लोधी,श्रीमती दीक्षा गंगवार,चित्रक मित्तल,श्रीमती अर्चना गंगवार,टेकचंद गंगवार,अजय बाबू गंगवार,रविंद्र सिंह रवि,अर्जुन रस्तोगी,आकाश सक्सेना,प्रदीप गुप्ता,आशीष गुप्ता,अमित दिवाकर,विक्रम सिंह,गोपाल गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण,पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
