विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने खाद्य पदार्थों की जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट,पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर),सहायक आयुक्त (खाद्य)-11/ अभिहित अधिकारी,अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद की एक संयुक्त टीम गठित की है।गठित टीम द्वारा 16 से 17 जून को नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही मांस की दुकानों,मांस बेचने वालें रेस्टोरेंटो की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस विशेष छापामार अभियान में अजीतपुर चौराहा स्थित सलमान मीट शॉप का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमतिताओं के क्रम में मीट शॉप के मालिक सलमान पुत्र निसार अहमद को इम्प्रूवमेंट नोटिस निर्गत किया गया।मौके पर संबधित खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का अनुपालन कर कारोबार संचालित करने के निर्देश दिये।इसी प्रकार अजीतपुर पुरानी बस्ती स्थित आईश मीट शॉप,लाल मस्जिद रोड अजीतपुर स्थित शहनवाज मीट शॉप का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमतिताओं के क्रम में मीट शॉप के मालिक शाहिद,शहनवाज को इम्प्रूवमेंट नोटिस निर्गत किया गया।मौके पर संबधित खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का अनुपालन कर कारोबार संचालित करने के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त डायमण्ड रोड स्थित ब्लिंक कॉर्मस प्रा०लि० के विशाल यादव से वेज मेयोनेज (निर्माता के सील्ड मूल पैक में) और शेजवान चटनी (डॉ० कोटकर ब्राण्ड) (सील्ड पैक) का 01-01 नमूना लिया गया।
रूबी पैलेस,शाहबाद गेट स्थित जैन ट्रेडर्स के आलोक जैन से कैच ब्राण्ड का हल्दी पाउडर (निर्माता के सील्ड मूल पैक में),हींग (निर्माता का मूल पैक),अदरक-लहसुन का पेस्ट (मूल पैक) का 01-01 नमूना लिया गया।इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थ के कुल 05 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किया जायेगा।
सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव,मनोज कुमार,देवकान्त,अशोक कुमार,राहुल शुक्ला,धर्मपाल सिंह,शहाबुद्दीन दोस्त उपस्थित रहे।

चोरी की 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ  01 अभियुक्त को किया गया निरुद्ध ये खबर भी पढ़े : चोरी की 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया निरुद्ध

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...