चोरी की 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया निरुद्ध
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता रवि मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी गायघाट नोना नगर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को सिसवनिया मोड़ के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया गया ।
*घटना का विवरण-* दिनाँक 16.06.2026 को वादी संजय पुत्र राम कृपाल निवासी टाड़ा धनघटा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था ।
*पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि डा0 संजय के क्लिनिक से मैं मौका पाकर चोरी से उनकी मोटरसाईकिल की चाबी उठा लिया और उनकी मोटरसाईकिल चुराकर भाग गया । आज इस गाड़ी को कही छिपाने के लिए ले जा रहा था ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
