सेवा,सुशासन और सम्मान के 12 वर्ष:चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र और चेक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’सेवा, संस्कार,सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष’’ थीम के अंतर्गत विकास भवन परिसर में 17 से 20 जून तक आयोजित चार दिवसीय समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ सदस्य विधान परिषद/प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी,पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल,जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी,मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार,राज्य महिला आयोग सदस्य  सुनीता सैनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश ने विकास,सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि,उज्ज्वला योजना,जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन,मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित कर जनकल्याण को नई दिशा दी है।आज योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म सम्पन्न करायी गयी।इसके उपरांत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।सीआईएफ समूह को 6.45 लाख रुपये तथा आरएफ समूह को 23.40 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए।उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों श्रीमती सुषमा एवं श्रीमती गजाला खानम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत खुशी सैनी 53850 एवं दिनेश यादव को 53,850 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

दीवानी कचेहरी उतरौला में हुआ भव्य भंडारा, फरियादियों ने ग्रहण किया प्रसाद  ये खबर भी पढ़े : दीवानी कचेहरी उतरौला में हुआ भव्य भंडारा, फरियादियों ने ग्रहण किया प्रसाद 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विद्युत चालित चाक वितरित किए गए।मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित पेंशन,छात्रवृत्ति एवं आवास योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गई।प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,उपलब्धियों और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

जीजाबाई की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धांजलि, नमन
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्री राम कथा सम्पन्न, स्वामी चिदानन्द ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...