इमामबाड़ा किला से निकाला गया जरीह का जुलूस
जुलूस में शामिल हुए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां
मुजाहिद खां
रामपुर:इमामबाड़ा किला से बुधवार को जरीह का जुलूस बरामद हुआ।या हुसैन-या हुसैन और या अली मौला-या अली मौला की सदाओं से फिजा गूंज उठी।माहे मोहर्रम शुरू होते ही इमामबाड़ों में मजलिस,मातम,रौशनी और नजरों-नियाज का सिलसिला शुरू हो गया है।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इमामबाड़ा किला से जरीह उठाकर जुलूस शुरू कराया।जुलूस में अजादारों ने नोहाख्वानी और मातम किया।जरीह का जुलूस इमाबाड़ा किला से इमामबाड़ा कदीम पहुंचा।जुलूस में अजादारों ने मातम किया और इफ़्तेख़ार महमूद,हसन ऐजाज़,मुंतज़िर,बिट्टन ज़ैदी,ज़ैन ज़ैदी आदि ने नोहाख्वानी की।
इमामबाड़ा खासबाग में मजलिस का सिलसिला शुरू हो गया है,जिसमें सुन्नी मुसलमानों समेत सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं।इमामबाड़ा मकबरा जनाबे आलिया और इमामबाड़ा किला मर्दाना में सुबह में मजलिस हो रही हैं।इमामबाड़ा खासबाग,गुलज़ारे रफत,किला,मकबरा जनाबे आलिया,कर्बला शरीफ और मकबरा नवाबजादा आबिद अली खां में रिवायती तौर पर मजलिसों,रौशनी और नजरों-नियाज का सिलसिला शुरू हो गया है।सबील-ए-हुसैन भी लगाई जा रही हैं।मेहंदी,जुलजनाह और ताजिये के जुलूसों की तैयारियां पूरी हैं।
इस मौके पर मुतवल्ली औकाफ नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां,अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां,शबाब हुसैन,तसलीम सहरी,तकी अब्बास,मंसूर हुसैन,अब्बास हैदर,शान जैदी,बाबर रिज़वी आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
