सम्भावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्क रहें,पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें

महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवश्यक सामग्री रखें सुरक्षित-जिलाधिकारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:वर्तमान मानसून मौसम एवं आगामी दिनों में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए सभी नागरिक सतर्कता एवं पूर्व तैयारी बरतें।वर्तमान समय में जनपद में कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है,तथापि आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से संभावित परिस्थितियों के प्रति सजग एवं तैयार रहना आवश्यक है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी परिवार अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,राशन कार्ड,बैंक पासबुक,शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख सुरक्षित एवं जलरोधी बैग में रखें।साथ ही आवश्यक खाद्य सामग्री,पेयजल,प्राथमिक उपचार सामग्री,टॉर्च,मोबाइल चार्जर तथा नियमित उपयोग की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि पशुओं,चारे,बीज,खाद एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर रखने की व्यवस्था पहले से कर लें।गांवों में सुरक्षित स्थलों की पहचान कर लें तथा गर्भवती महिलाओं,बच्चों,वृद्धजनों,दिव्यांगजनों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक योजना तैयार रखें।जिलाधिकारी ने नागरिकों से मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान देने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों,नदियों एवं नालों के किनारे अनावश्यक आवागमन से बचें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है,बल्कि जागरूकता एवं समय रहते की गई तैयारी ही किसी भी संभावित आपदा से होने वाली जनहानि,पशुहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे सतर्क रहें,तैयार रहें और सुरक्षित रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

ट्रेन में सीट न मिलने पर युवक ने बम की अफवाह फैलाकर मचाई अफरा- तफरी  ये खबर भी पढ़े : ट्रेन में सीट न मिलने पर युवक ने बम की अफवाह फैलाकर मचाई अफरा- तफरी

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर  ये खबर भी पढ़े : भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

चौक के लजीज जायकों से रूबरू होंगे पर्यटक,18 को निकलेगी फूड हेरिटेज वॉक

लखनऊ। तहजीब की  नगरी लखनऊ  अपनी समृद्ध खानपान परंपरा और अनूठे स्वाद के दम पर दुनिया में अलग पर्यटन...