भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया है। विधायक ने जनता को सहूलियत व सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए खुद मिसाल पेश करते हुए अपने आवास पर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर स्थापित कराया है। इस अवसर पर एसडीओ सौरभ परिहार ने लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि इससे बिना मानवीय हस्तक्षेप के रीडिंग डाटा सीधा सर्वर पर चला जाएगा। जिससे रीडिंग में गड़बड़ी संबधित शिकायतें भी खत्म होंगी। मोबाइल एप पर खपत का पूरा विवरण मिलेगा और बिजली आपूर्ति बंद होने की भी जानकारी मिलेगी। ये सोलर पैनल लगाने पर भी उपयोगी होगा। इससे बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी। 

उन्होंने बताया पोस्टपेड मीटर का उपयोग करने के बाद महीने के अंत में बिल आता है, जिसे तय तारीख तक जमा करना होता है। इसमें भी रीमोट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होती है। विधायक द्वारा अपने आवास पर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगवाकर इस तरह की पहल करना यह संदेश देता है कि वे भी आम नागरिक की तरह ही बिजली का सही और पारदर्शी हिसाब रखना चाहते हैं। कई स्थानों पर आम नागरिक स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में विधायक का यह कदम विभाग के प्रति जनता का भरोसा बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार