योग दिवस पर रिलायंस एवं फ्लोरेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं फ्लोरेन्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लिमतरा धमतरी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को लक्ष्मी ग्रीन कॉलोनी में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के तहत नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा सुबह सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर रिलायंस कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार लाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अंत में सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में फ्लोरेन्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य विनोद कुमार डेविड, शिक्षक टोपेश्वर कंवर, भारती साहू, मीनाक्षी साहू, आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा