दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के दो महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क के बीचो-बीच कई गड्ढे बने हुए हैं। पास से ही तेज स्पीड में वाहन निकल रहे हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने अपने वाहन को हुए नुकसान के बारे में भी बताया है। पीड़ित व्यक्ति की वैन का रिम गड्ढे में आने से मुड़ गया था।

अहम बात यह है कि दिल्ली और उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक दी है। इस साल बारिश कम होने के आसार है। इसके बावजूद बारिश से पहले ही एक्सप्रेसवे की हालत खराब हो गई है। अगर यही आलम रहा तो चार महीने की बारिश के बाद एक्सप्रेसवे की हालत और बदतर हो सकती है। ऐसे में हादसों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान ये खबर भी पढ़े : हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

12 हजार करोड़ रुपये में बना हाईवे
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। हालांकि, मानसून की पहली बारिश के बाद ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाहनों को हो रहा नुकसान
वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी लागत से बने एक्सप्रेसवे पर महज कुछ महीनों में इस तरह की स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ था। उद्घाटन के लगभग दो महीने बाद ही सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे दिखाई देने के बाद निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग