भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीम:पाकिस्तान कोच 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत और पाकिस्तान: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों को लेकर हमेशा जबरदस्त उत्साह रहता है, लेकिन हाल के सालों में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबदबा बनाया है। अब पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच माइक हेसन ने भी खुलकर स्वीकार किया है कि मौजूदा समय में भारत वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम है और सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर टीम उसके सामने संघर्ष कर रही है।

टीम इंडिया का लेवल काफी ऊपर
साल 2025 में पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम की जिम्मेदारी संभालने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि भारत के खिलाफ मिली हार को अलग नजरिए से देखने की जरूरत है। उनका मानना है कि मौजूदा दौर में टीम इंडिया का स्तर बाकी सभी टीमों से काफी ऊपर है। क्रिकइन्फो से बातचीत में हेसन ने कहा कि पिछले साल एशिया कप में हमने भारत के खिलाफ मैच को छोड़कर हर मुकाबला जीता था। हकीकत यह है कि इस समय दुनिया की हर एक टीम भारत को हराने के लिए संघर्ष कर रही है। हर टीम, सिर्फ पाकिस्तान नहीं।

फीफा विश्व कप 2026 : जापान और स्वीडन ने ड्रॉ खेलकर अंतिम 32 में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : जापान और स्वीडन ने ड्रॉ खेलकर अंतिम 32 में बनाई जगह

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से अधिक समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें केवल ICC और एशियाई टूर्नामेंटों में आमने-सामने आती हैं। साल 2022 के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की है। इसमें 2025 एशिया कप में लगातार तीन जीत और 2026 T20 वर्ल्ड कप में 61 रन की बड़ी जीत भी शामिल है।

पाकिस्तान टीम में हो रहा लगातार सुधार
हेसन का मानना है कि पाकिस्तान की टीम का आकलन अक्सर सिर्फ भारत के खिलाफ उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि सही या गलत, पाकिस्तान को इस बात से आंका जाता है कि वह भारत के खिलाफ कैसा खेलता है। और इस समय भारत सिर्फ सबसे बेहतरीन टीम ही नहीं है, वह बाकी सभी टीमों से काफी आगे है। T20 वर्ल्ड कप में हम सुपर-8 में इंग्लैंड से हैरी ब्रूक के शतक और बेहद करीबी मुकाबले में हारे थे। भारत को छोड़कर हमने बाकी सभी मैच जीते थे।

पाकिस्तान के मुख्य कोच ने यह भी दावा किया कि उनकी कोचिंग में टीम ने लगातार सुधार किया है। उन्होंने कहा कि 2023 से 2025 के बीच हम ICC टूर्नामेंटों में ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बढ़ पाए थे। इसलिए आप दुनिया में आठवें स्थान से अचानक शीर्ष टीमों को चुनौती नहीं दे सकते, जब तक कि नियमित रूप से मैच जीतना शुरू न करें। हमारे लिए एक साल में करीब 20 प्रतिशत मैच जीतने से बढ़कर लगभग तीन-चौथाई मुकाबले जीतना बड़ी उपलब्धि है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की

नई दिल्ली।पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

लंदन। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हीदर नाइट की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने महिला...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के दो महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क का एक...
उत्तराखंड 
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

वारसॉ। पोलैंड सरकार ने गुरुवार को बताया कि हंगरी की नई सरकार ने भगोड़े पूर्व न्याय मंत्री ज्बिग्न्येव जियोब्रो, उनके...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

एयर इंडिया:टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि उसने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के...
कारोबार 
 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर