फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट घोषित

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'जेलर 2 :रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है जिसमें सुपरस्टार की एक झलक दिखाई गई है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो रोल होगा। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई की थी। नेल्सन के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत वाली 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

टीजर में दिखी कास्ट की झलक
 टीजर में फ़िल्म की मुख्य कास्ट की भी झलक दिखाई गई है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही 'जेलर 2' में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। इस सीक्वल में रजनीकांत मशहूर किरदार 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के तौर पर वापसी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इस सीक्वल के बारे में अपडेट देते हुए, रजनीकांत ने बताया कि 'जेलर 2' का काम लगभग पूरा हो चुका है। सुपरस्टार ने कहा कि फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे। एक्टर ने कहा, 'जेलर 2' का काम लगभग पूरा हो चुका है और यह फिनिशिंग स्टेज में है। प्रोडक्शन टीम जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेगी।

आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यह मेरी ज़िंदगी पर है! मिथुन ये खबर भी पढ़े : आपने बिल्कुल सही कहानी पकड़ी है! यह मेरी ज़िंदगी पर है! मिथुन

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटेगा?
'जेलर' साल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इसने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। यह '2.0' के बाद 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे तेजी से कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बनी। नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ वसंत रवि, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, विनायकन, शिवा राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी थे। सन पिक्चर्स द्वारा समर्थित इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया था। अब फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और अपकमिंग फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही एक बार फिर रजनीकांत का एक्शन बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। अब देखना होगा कि क्या जेलर 2 भी अपने पहले पार्ट जेलर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी