संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों एवं गाइडलाइन के अनुरूप जनपद में अवस्थित समस्त 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद, 314-धनघटा (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के अन्तर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि आयोग की गाइडलाइन्स के अनुरूप किये गये मतदेय स्थलों के सम्भाजन तथा आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के क्रम में जनपद की समस्त 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कर दिया गया है।
आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय संत कबीर नगर एवं जनपद की वेबसाइट
sknagar.nic.in पर जनसामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियों के बावत आपत्ति एवं सुझाव दिनांक 17 जुलाई, 2026 तक उपरोक्त प्रकाशन स्थलों पर दिया जा सकता है।