महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मधुकुंज तिराहा, मगहर में, 02 महिला थाना द्वारा बघौली में 03. थाना महुली द्वारा ग्राम मुकुंदपुर में, 04. थाना धनघटा द्वारा मलौली, हैंसर बाजार में, 05. थाना मेहंदावल पुलिस द्वारा अव्वल केवटलिया,नई बाजार में, 06. थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा बरघाट, सेवहा चौबे, सेवहा बाबू में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । 

डीएम और एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर दिया निर्देश  ये खबर भी पढ़े : डीएम और एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर दिया निर्देश

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरने की रणनीति...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास की नई इबारत...
राष्ट्रीय 
एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार