मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

विदेश नीति, चुनाव आयोग, एसआईआर और राममंदिर दान मामला प्रमुख मुद्दे रहेंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस विदेश नीति, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, परिसीमन, एक राष्ट्र-एक चुनाव और अयोध्या राममंदिर में कथित दान अनियमितताओं जैसे विषयों पर सरकार से जवाब मांगेगी। उनका आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।

जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर 24 विपक्षी दलों और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर चिंता जताई है। उनका दावा है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय इस मामले में उचित हस्तक्षेप करेगा।

यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच ये खबर भी पढ़े : यूजरनेम फीचर पर सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल से भी मांगा जवाब, आईफाेन 18प्राे डेटा लीक की भी जांच

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मानसून सत्र में परिसीमन और 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' से जुड़े विधेयक ला सकती है। कांग्रेस इन प्रस्तावों का विरोध करेगी और सामाजिक न्याय तथा संघीय ढांचे से जुड़े सवाल भी उठाएगी। अयोध्या राममंदिर में कथित दान अनियमितताओं के आरोपों का उल्लेख करते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।

विदेश नीति के मुद्दे पर जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने अपना दायित्व पूरी क्षमता से निभाया, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर सरकार कई सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे, अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते और पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रम पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस मानसून सत्र में इन सभी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अखिलेश यादव का सरकार पर बोला हमला, आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा

लखनऊ। शनिवार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में थे। इसे लेकर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव...
उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव का सरकार पर बोला हमला, आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा

सपा का 2027 मिशन तेज, महाराष्ट्र में रह रहे लोगों से अखिलेश की भेंट

लखनऊ। शनिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
सपा का 2027 मिशन तेज, महाराष्ट्र में रह रहे लोगों से अखिलेश की भेंट

दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर टावर चढ़ी

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने सहपाठी पर छल का आरोप लगाया...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर टावर चढ़ी

लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले लखनऊ में शनिवार को गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी सातवें...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए आज...