सपा का 2027 मिशन तेज, महाराष्ट्र में रह रहे लोगों से अखिलेश की भेंट

सपा मुख्यालय पर बैठक, ,2027 में जीत का संकल्प लिया  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शनिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रमुख लोगों ने भेंट की। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तन-मन-धन से मदद करने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में आए मुम्बई प्रवासी प्रदेशवासियों की इस बैठक का आयोजन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने किया। जिसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने मुम्बई से आए उत्तर प्रदेश के लोगों का स्वागत करते हुए उनके परिश्रम, साहस, और लगन की प्रशंसा की कि उन्होंने मुम्बई जैसे महानगर में जाकर भी अपनी पहचान बनाए रखी है। उन्होंने मुम्बई में रह रहे प्रदेशवासियों से अपील की कि वे चुनाव के दिनों में आकर मदद कर दें तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह ये खबर भी पढ़े : दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

मुम्बईवासियों ने अखिलेश यादव को विश्वास दिलाया कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता से समाजवादी पार्टी का समर्थन-सहयोग करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम जीते हैं अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। जनता सामंतवादी भाजपा सरकार को हटाएगी। इसके लिए पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए और बूथस्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। अखिलेश ने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का भी है। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की वजह से भाजपा अब क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर अपना बहुमत बनाना चाहती है ताकि वह संविधान के साथ मनमानी कर सके। 

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भाजपा धोखा दे रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती भाजपा आरएसएस धर्म के नाम पर कर रही है। आपस में बंटवारे को लेकर चढ़ावे की डकैती का पर्दाफश हुआ है। 

नागपुर के लागों का अब चेहरा साफ पहचान में आया है। इस मौके पर मुम्बई के प्रमुख लोगों में आरएन यादव, जितेन्द्र यादव, सुभाष यादव, निसार खान, अनिल यादव, जीवन लाल यादव, ज्ञान देवी, पूनम यादव, पारस नाथ, विजय यादव, चन्द्रकान्त मौर्या, आनन्द चौरसिया, सुरेश यादव, पप्पू यादव फिल्म एक्टर, राम दुलारे यादव, सुभाष यादव सहित तमाम प्रमुख लोग शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन से फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने लखनऊ से किया चुनावी अभियान का शंखनाद, रोड शो में दिखी संगठन की ताकत

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रचित ‘मेरा सन्यासी’ कृति का हुआ लोकार्पण
राष्ट्रीय 
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में चिदानन्द सरस्वती बने विशेष आकर्षण

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...