किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने गाजियाबाद और रामपुर में 100 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया पूर्ण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से डिजिटल कृषि व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसानों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में चल रही फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने अब बड़े स्तर पर परिणाम देना शुरू कर दिया है। यूपी के गाजियाबाद और रामपुर में 100 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो गया है। प्रदेश सरकार की सक्रिय पहल के चलते अब तक 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत है।

प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत 5 नवंबर 2024 से की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 2,88,70,495 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान प्रगति के अनुसार अब तक 2, 38,72,418 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जबकि लगभग 49,98,007 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस जून 16.05% अधिक राजस्व प्राप्त: नितिन अग्रवाल ये खबर भी पढ़े : पिछले वर्ष की तुलना में इस जून 16.05% अधिक राजस्व प्राप्त: नितिन अग्रवाल

योगी सरकार ने इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान, ऋण सुविधा और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगले 90 दिनों यानी 26 सितंबर 2026 तक लक्ष्य पूरा करना है।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि भूमि और किसानों के रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना भी है। इसी क्रम में “अंश निर्धारण” का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अंश निर्धारण का कार्य 87.53 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इससे भूमि रिकॉर्ड की शुद्धता बढ़ेगी और भविष्य में विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है। इससे सरकार को वास्तविक किसानों की पहचान करने, योजनाओं की मॉनिटरिंग करने और कृषि आधारित नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही किसानों को सरकारी सहायता प्राप्त करने में भी आसानी होगी।

योगी सरकार लगातार तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा दे रही है। डिजिटल गवर्नेंस, ऑनलाइन सेवाओं और डेटा आधारित योजना क्रियान्वयन के जरिए उत्तर प्रदेश को आधुनिक और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को भी इसी व्यापक परिवर्तन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पुलिस संरचना को बेहतर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सीमावर्ती सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पुलिस ढांचे के पुनर्निर्माण की तैयारी

नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Instagram Edits को नए AI फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी का कहना...
टेक-मित्र 
Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह...
उत्तर प्रदेश 
मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

नोएडा-ग्रेटर । नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से 8...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 6 जुलाई से पुराने समय पर होंगे संचालित, बीएसए ने जारी किया आदेश

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज