कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आकस्मिक छापे डालने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए निर्देश के क्रम में जनपद में खाद/उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों, संबंधित उप ज़िलाधिकारी एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः खलीलाबाद मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, एवं उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, तहसील धनघटा में डा बृजेश कुमार चौधरी, व० प्रा० स० ग्रुप-ए/अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी धनघटा एवं तहसील मेहदावल में व० प्रा० स० ग्रुप-ए (भू०सं०), अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता), मेहदावल एवं नायब तहसीलदार मेहदावल की टीमें गठित कर उर्वरकों की जांच हेतु कुल 36 दुकानों औचक छापामार की कार्यवाही की गई। छापेमारी की कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानों/प्रतिष्ठानों से कुल 10 नमूने लेते हुए 1 दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके साथ-साथ कुल 9 दुकानदारों/प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यूरिया एवं डीएपी सहित अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति पर नज़र रखने के साथ ही साथ किसानों को किस मूल्य पर खाद उपलब्ध हो रही है कि नहीं, अवैध तरीक़े से उर्वरक भंडारण, कालाबाज़ारी एवं उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग आदि से संबंधित बिंदुओं पर जाँच करना था।
 
जनपद में प्रमुख प्रतिष्ठान जिनका निरीक्षण किया गया निम्न है-कसौधन कृषि सेवा केंद्र बण्डा बाज़ार , धनघटा, सुधीर खाद भण्डार, धनघटा, दुर्गा खाद भंडार, उमरिया बाज़ार,आई एफ एफ डी सी, उमरिया बाज़ार, डी सी एफ, उमरिया बाज़ार, किसान सेवा केंद्र, चकिया,मौर्या खाद बीज भंडार, शिवापार,बी पैक्स किशनपुर, धनघटा, गुप्ता खाद भंडार, गोइठहा, अतिकुर्रहमान खाद भंडार, नेतारी खुर्द, बी पैक्स- साँथा, आई एफ एफ डी सी, कुसौनाखुर्द, उपाध्याय फर्टिलाइजर्स, साथा,
बी पैक्स- सोरौली, शक्ति कृषि सेवा केंद्र, मैलानी, भारत ट्रेडर्स तिघरा, बघौली,आदि का निरीक्षण किया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।जाँच में पाया गया कि किसानों को खाद मिलने में समस्या नहीं आ रही कुछ दुकानदारों के यहाँ गड़बड़ी मिलने पर उनको तत्काल कारण बताओ नोटिस एवं निलंबन की कार्यवाही की गई।इस समय उर्वरकों की उपलब्धता में किसान भाइयो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध समय समय पर किए जा रहे हैं।अतः खाद की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण, ओवर रेटिंग एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।संलिप्तता पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

   बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास की नई इबारत...
राष्ट्रीय 
एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल, गबन के लगे आरोप

हल्द्वानी। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी...
धर्म-आध्यात्म  उत्तराखंड 
अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल, गबन के लगे आरोप

मोदी ने राजस्थान को दी विकास की नई रफ्तार,पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री बोले- ऊर्जा संकट में भारत ने इच्छाशक्ति, रणनीति और कूटनीति से दुनिया को चौंकाया
राजस्थान 
मोदी ने राजस्थान को दी विकास की नई रफ्तार,पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित

यदि हम पृथ्वी को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, तो पृथ्वी भी हमें स्वस्थ रखती-मांगेराम चौहान

प्रकृति केवल संसाधनों का भंडार नहीं, बल्कि एक जीवंत और संवेदनशील प्रणाली है। जब हम उसे नुकसान पहुँचाते हैं, तो...
खेती-बाड़ी 
यदि हम पृथ्वी को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, तो पृथ्वी भी हमें स्वस्थ रखती-मांगेराम चौहान

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

   बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 04.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी