कोलकाता व बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

— नौ जुलाई को मनाया जाएगा वार्षिक उत्सव

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी नौ जुलाई को वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सजाया जाएगा। मंदिर समिति ने उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का दिव्य “ फूल बंगला ” कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सजावट में किसी भी प्रकार के कृत्रिम फूलों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

फूलों की मनमोहक सजावट के बीच बाबा श्याम के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्सव का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत कानपुर के श्याम भक्त कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में अखंड ज्योति पाठ आयोजित होगा। भक्ति संगीत, श्याम भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए करीब 400 श्रद्धालु पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा दर्शन, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

 करंट की चपेट में आने से युवक , परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े :  करंट की चपेट में आने से युवक , परिवार में मचा कोहराम

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...

महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहासः ऊर्जा मंत्री
उत्तर प्रदेश 
महाकुंभ-2025 को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, यूपी ने रचा नया इतिहास