करंट की चपेट में आने से युवक , परिवार में मचा कोहराम
औरैया। जनपद औरैया के गुरहाई मोहल्ला स्थित जमालशाह के पास शुक्रवार दोपहर पुताई का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था।
सदर काेतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोरवाल कॉलोनी, गुरहाई मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय फरमान शुक्रवार दोपहर काे जमालशाह के पास एक मकान में पुताई कर रहा था। अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने वह झुलस गए। सूचना पर भाई इमरान मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में फरमान को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने फरमान काे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि फरमान पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
