औरैया : गहरे कुएं में गिरे युवक को रेस्क्यू कर फायरमैन ने बचाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शनिवार को फायर ब्रिगेड टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 60 फीट गहरे कुएं में गिरे एक युवक की जान बचा ली। जहरीली गैस से भरे कुएं में उतरकर फायरमैन ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद क्षेत्रीय जनता उनकी बहादुरी की सराहना कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राहतपुर निवासी 23 वर्षीय राजू अज्ञात कारणों के चलते गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया। कुएं की गहराई करीब 60 फीट बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल   ये खबर भी पढ़े : विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल  

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति का जायजा लिया, तो पता चला कि कुएं में जहरीली गैस भरी हुई है, जिससे रेस्क्यू अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया।

टीम ने पहले कुएं में पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को कम किया। इसके बाद फायरमैन गजेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई।

कड़ी मशक्कत के बाद गजेंद्र सिंह ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से युवक की जान बच गई। बाहर निकालने के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फायरमैन गजेंद्र सिंह की बहादुरी और मानवता की सराहना करते हुए उन्हें फरिश्ता बताया। साथ ही फायर विभाग की तत्परता की भी प्रशंसा की गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल...
उत्तराखंड 
सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में साबेला बायपास के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां...
राजस्थान 
खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

उत्तर प्रदेश

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया