पंचकूला डबल मर्डर: जन्म पार्टी से लौटते युवक की हत्या, दोस्त का शव भी बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। पंचकूला में शुक्रवार रात रंजिश के चलते हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। सेक्टर-19 में नामकरण समारोह से लौट रहे एक युवक संजीत की हत्या के कुछ घंटे बाद ही उसके दोस्त अर्जुन का शव भी उसी स्थान से बरामद हुआ है।

पुलिस इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, संजीत के घर 6 दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था।

फतेहाबाद : एचटेट परीक्षा के लिए हाई अलर्ट, 15 केंद्रों पर 500 पुलिसकर्मी तैनात ये खबर भी पढ़े : फतेहाबाद : एचटेट परीक्षा के लिए हाई अलर्ट, 15 केंद्रों पर 500 पुलिसकर्मी तैनात

परिवार ने इस खुशी में सेक्टर-19 में नामकरण समारोह और पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान संजीत किसी काम से अभयपुर चला गया। लौटते समय कुछ युवक उसका पीछा करने लगे।

खतरे का आभास होने पर संजीत ने अपने रिश्तेदार विपिन को फोन कर बताया कि कुछ लडक़े उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विपिन ने अन्य परिजनों को जानकारी दी और सभी उसकी तलाश में निकल पड़े।

तलाश के दौरान सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया के अंडरपास के पास संजीत गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी, सेक्टर-20 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कुछ घंटे बाद उसी स्थान से अर्जुन का शव मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। दोनों मौतों के बीच क्या संबंध है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में मिलेगा फीचर

Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Instagram Edits को नए AI फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी का कहना...
टेक-मित्र 
Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में मिलेगा फीचर

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक देह व्यापार अड्डे पर छापेमारी...
पश्चिम बंगाल 
देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों...