विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला, (बलरामपुर)। विधानसभा चुनाव से पहले बलरामपुर जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों व वरिष्ठ सपा पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और चुनावी समीकरण बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे लखनऊ
हसीब खान बुधवार को हजारों समर्थकों की भीड़ के साथ लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर और अमेठी से सांसद केएल शर्मा ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने बारह वर्षों में कितने विकास कार्य किए, इनको गिना पाना मुश्किल है - पद्मभूषण साजन मिश्राबदले चुनावी समीकरण, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें
हसीब खान के कांग्रेस में शामिल होने से उतरौला समेत जनपद की कई विधानसभाओं में सियासी समीकरण उलटते दिख रहे हैं। सपा के नेता के पाला बदलने से कई विधानसभा प्रत्याशियों के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
कांग्रेस ने बताया बड़ी उपलब्धि
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हसीब खान जैसे जनाधार वाले नेता के आने से पार्टी को बलरामपुर में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
