ईमानदारी की मिसाल: आमेर महल में मिले 1.06 लाख रुपये से भरे बैग को होमगार्ड जवान ने लौटाया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में तैनात होमगार्ड जवान फैजल खान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए ओडिशा से आए पर्यटक का 1.06 लाख रुपये नकद, कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित लौटाकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी इस सराहनीय पहल की पर्यटकों के साथ-साथ आमेर महल प्रशासन ने भी जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार ओडिशा निवासी पर्यटक नित्यानंद साहू अपने परिवार के साथ आमेर महल भ्रमण के लिए आए थे। शीश महल के पास घूमने के दौरान उनका बैग वहीं छूट गया।

बैग में 1.06 लाख रुपये नकद, अन्य कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खोने का अहसास होने पर पर्यटक ने उसे वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

इसी दौरान शीश महल के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान फैजल खान की नजर पत्थरों के बीच पड़े एक लावारिस और भारी बैग पर पड़ी।

मानसून ने दी दस्तक, कोटा-बारां-झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में झमाझम बारिश ये खबर भी पढ़े : मानसून ने दी दस्तक, कोटा-बारां-झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में झमाझम बारिश

सुरक्षा की दृष्टि से बैग की जांच करने पर उसमें बड़ी मात्रा में नकदी, कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। फैजल खान ने तत्काल इसकी सूचना आमेर महल के कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद प्रशासन ने बैग के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की।

सत्यापन और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आमेर महल प्रशासन की मौजूदगी में फैजल खान ने बैग में रखे 1.06 लाख रुपये नकद, सभी कीमती सामान और दस्तावेज सुरक्षित रूप से पर्यटक नित्यानंद साहू को सौंप दिए।

अपना खोया हुआ बैग और पूरी नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर पर्यटक भावुक हो गए। उन्होंने होमगार्ड जवान फैजल खान का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की खुलकर सराहना की।

पर्यटक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और कहा कि जयपुर के लोगों की ईमानदारी और अपनापन राजस्थान की 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा को साकार करता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

मणिपुर: फिर हिंसा] आगजनी, राहुल बोले- सरकार की विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा

नई दिल्ली: तीन साल से हिंसाग्रस्त मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद नगा और कुकी समुदायों के बीच...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: फिर हिंसा] आगजनी, राहुल बोले- सरकार की विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई