असम में शुरू हुआ माचा चाय का व्यावसायिक उत्पादन, देश का पहला राज्य बना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुवाहाटी। असम ने चाय उद्योग में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए भारत का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां माचा चाय का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तिनसुकिया जिले के छोटा तिंगराई टी एस्टेट में माचा चाय का व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि असम की गौरवशाली चाय विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ राज्य के चाय उद्योग में विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैश्विक स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रही माचा चाय के उत्पादन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 'असम टी' ब्रांड को और मजबूती मिलेगी।

कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत ये खबर भी पढ़े : कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

उन्होंने बताया कि यह सफलता भारत-जापान के बीच एक दशक से अधिक समय से चल रहे सहयोग का परिणाम है। इस साझेदारी के तहत जापान की उन्नत तकनीक, विशेषज्ञता और माचा उत्पादन से संबंधित आधुनिक मशीनरी असम पहुंची, जिससे राज्य में व्यावसायिक स्तर पर माचा चाय का उत्पादन संभव हो सका।

मुख्यमंत्री के अनुसार, असम में तैयार माचा चाय की पहली खेप गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में 13,000 रुपये की कीमत पर बिकी, जो इस प्रीमियम उत्पाद की मजबूत बाजार मांग को दर्शाती है। उन्होंने इसे भारत-जापान सहयोग की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यह पहल चाय उत्पादकों के लिए नए अवसर सृजित करेगी और वैश्विक चाय बाजार में असम की पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

राजधानी में भीषण गर्मी और उमस के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...
उत्तर प्रदेश 
गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कथित निकाह हलाला मामले में 09 लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 