निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कथित निकाह हलाला मामले में 09 लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब आरोपों से संज्ञेय अपराध का पता चलता है, तो आपराधिक कानून को पर्सनल लॉ के अधीन नहीं किया जा सकता। दरअसल, एक महिला से निकाह हलाला के नाम पर उसके साथ यौन शोषण किया गया।

उच्च न्यायालय ने अमरोहा के निकाह, हलाला और ट्रिपल तलाक से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि देश का आपराधिक कानून किसी भी व्यक्तिगत कानून या धार्मिक प्रथा के अधीन नहीं हो सकता। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि किसी मामले में गंभीर आपराधिक आरोप सामने आते है तो केवल पर्सनल लॉ का हवाला देकर एफआईआर को रद्द नहीं किया जा सकता।

डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण

जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की डिविजन बेंच ने कथित 'निकाह हलाला' के नाम पर एक महिला के यौन शोषण और गैंग रेप के मामले में यह टिप्पणी की।

उच्च न्यायालय ने 09 आरोपियों को नहीं दी राहत

न्यायालय ने कहा कि सभी परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला हमारे समाज के एक ऐसे हिस्से की तस्वीर पेश करता है जो संवैधानिक मूल्यों और समानता, निजता, व्यक्तिगत गरिमा और संविधान के अनुच्छेद 21 और 14 के उद्देश्यों से बहुत दूर है। कोर्ट ने इस मामले में शामिल सभी नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना सैदनगली का है। पीड़िता का निकाह 25 अप्रैल 2015 को जबरन अजहर नवाज के साथ कराया गया था, तब उसकी उम्र महज 15 वर्ष थी। जनवरी 2016 में पति ने उसे 'तीन तलाक' दे दिया। इसके बाद दोबारा शादी करने के बहाने नवंबर 2016 में पीड़िता को मौलाना की सलाह का झांसा देकर जबरन 'निकाह हलाला' की प्रक्रिया से गुजरने पर मजबूर किया गया। मौलाना कय्यूम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद 2017 में उसका अजहर से दोबारा निकाह हुआ।

इस मामले में बीएनएस की धारा 85, 115(2), 64, 351(2), 61(2)(a), 70(2), मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 3/4 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l)/6 और 17/18 में सैदनगली थाने में एफआईआर दर्ज हुई। साल 2021 में अजहर ने उसे दूसरी बार तीन तलाक दे दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली। बाद में जब उसकी दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं हुई तो उसने बेटी का हवाला देकर पीड़िता को तीसरी बार साथ रहने का झांसा दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हेड कांस्टेबल के बंद मकान में 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए 

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में एक सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के बंद मकान में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने...
उत्तर प्रदेश 
हेड कांस्टेबल के बंद मकान में 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए 

यूपी की नौकरशाही ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ की शिकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

बोले मुख्यमंत्री, राजनीतिक नेतृत्व विजन देता है, इसे लागू करने की ताकत प्रशासन के पास
उत्तर प्रदेश 
यूपी की नौकरशाही ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ की शिकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

मोदी चार जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी परियोजना

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा से चार जुलाई को भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को...
राजस्थान 