सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी जख्मी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बेटी जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मृत महिला के पति पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक के पद पर हमीरपुर में तैनात हैं।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में मृत महिला रेनू सिंह उर्फ बेबी (47) मूलरूप से बलिया की निवासी हैं। हालांकि वर्तमान में शहर के करेली थाना क्षेत्र में स्थित बेनीगंज में खुद के आवास में रह रही थी। उनके पति वर्तमान में हमीरपुर में तैनात हैं। वह खुद हाईकोर्ट में वकालत भी करती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को रेनू सिंह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से सत्संग में शामिल होने के लिए सदर बाजार कैंट थाना क्षेत्र में जा रही थी। रास्ते में बहुगुणा मार्केट के पास किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। हादसे में रेनू सिंह की जान चली गई, जबकि बेटी घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है।

योगी सरकार इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें ये खबर भी पढ़े : योगी सरकार इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइज़री 

जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को नई एडवाइजरी जारी करते हुए श्रद्धालुओं के लिए अहम निर्देश दिए...
जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइज़री 

गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

राजधानी में भीषण गर्मी और उमस के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...
उत्तर प्रदेश 
गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 