प्रयागराज हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाने की पुलिस टीम की प्रभावी पैरवी के चलते अपर सत्र न्यायाधीश/अपर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कक्ष संख्या-3 ने बुधवार को हत्या मामले के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में नगर के कैंट थाने में इसी थाना क्षेत्र के राजापुर उचवागढी निवासी शनी उर्फ सबी पुत्र मो. इस्लाम , साहिल कालोनी राजापुर निवासी रासिद अली पुत्र स्वर्गीय साबिर और राजापुर उंचवागढ़ी निवासी पंकज भारतीया पुत्र स्वर्गीय अरविन्द भारतीया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी का परिणाम सामने आया है। अपर सत्र न्यायाधीश/अपर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कक्ष संख्या-3 ने बुधवार को तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास सहित विभिन्न धाराओं में कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : आईएएस की तैयारी कर रही दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

न्यायालय ने शनी उर्फ सबी, रासिद अली और पंकज भारतीया को भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत सश्रम आजीवन कारावास एवं 25-25 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 386 के तहत 10-10 वर्ष के कारावास एवं 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं अभियुक्त रासिद अली को आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत पांच वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई।

पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा मुकदमे की लगातार प्रभावी पैरवी करते हुए महत्वपूर्ण गवाहों को समय पर न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया, जिससे अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में सफल रहा। मामले की पैरवी एडीजीसी राहुल मिश्रा ने की, जबकि मॉनीटरिंग सेल के उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल रूबी सिंह तथा थाना कैण्ट के कांस्टेबल विकास सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी

नई दिल्ली: हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए देश की प्रथम प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के साथ...
राष्ट्रीय 
हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

लंदन। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर...
खेल 
विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...
उत्तर प्रदेश 
आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स