नालंदा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नालंदा। जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर डिहरीगढ़ गांव के पास हुआ, जहां घर के बाहर खड़े युवक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है।मृतक की पहचान डिहरीगढ़ गांव निवासी प्रमोद महतो के 35 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि नितिश कुमार अपने घर के बगल में खड़े थे। इसी दौरान बख्तियारपुर की ओर से हरनौत आ रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितिश कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कल्याणबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। ई-रिक्शा चालक को मौके से पकड़ लिया गया है और लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है।

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

वहीं प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

राजधानी में भीषण गर्मी और उमस के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो...
उत्तर प्रदेश 
गर्मी से बेहाल मजदूर पहुंचे ATM, AC में ली ठंडी हवा, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आईपीएस पदोन्नत 28 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी, डीजीपी ने दिए कर्तव्यनिष्ठा के निर्देश

निकाह, हलाला व तीन तलाक की आड़ में शोषण, पर्सनल लॉ की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कथित निकाह हलाला मामले में 09 लोगों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इनकार कर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 