सीवान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी मनोज बैठा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज बैठा साइकिल से शहर से अपने घर लौट रहे थे।

बैतालपुर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर के बाद एक में लगी आग; एक की मौत ये खबर भी पढ़े : बैतालपुर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर के बाद एक में लगी आग; एक की मौत

इसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें रौंदते हुए ट्रक लेकर छपरा की ओर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मनोज बैठा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन में मौजूद परिजनों के नंबर के आधार पर की गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...