स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बच्चे घायल

बस में सवार थे छह स्कूली बच्चे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज।ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह ठाकुरगंज थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार बच्चे घबरा गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार चामा पब्लिक स्कूल की बस डांगीबस्ती से छह स्कूली बच्चों को लेकर ठाकुरगंज की ओर जा रही थी। महावीर स्थान के समीप से कुछ अन्य बच्चों को भी बस में सवार होना था।

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी ये खबर भी पढ़े : मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

इसी दौरान थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस में सवार कक्षा सात के छात्र रईस, वर्ग और यूकेजी के छात्र मुनव्वर को आंशिक चोटें आईं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। बस में सवार अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

वहीं पिकअप वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को भी स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की व्यवस्था की।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के मुख्य पथ पर रहने के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

जम्मू। जम्मू की एनआईए कोर्ट ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा उर्फ सुमामा इलियास उर्फ...
राष्ट्रीय  राज्य 
जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। बाजार खुलने के कुछ देर बाद...
कारोबार 
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

हैदराबाद। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद देशभर...
राष्ट्रीय  राज्य 
झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

नूंह में आठ साल पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

नूंह। नूंह जिले के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में बीती देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
हरियाणा 
नूंह में आठ साल पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं चांदी के...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद