नूंह में आठ साल पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नूंह। नूंह जिले के पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में बीती देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजहरुद्दीन के रूप में हुई है।

अजहरुद्दीन को दो से तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, करीब आठ साल पहले अजहरुद्दीन पर वसीम की हत्या का आरोप लगा था।

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत ये खबर भी पढ़े : जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

ग्रामीणों का दावा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते वसीम के भाई केश ने कथित तौर पर अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को पुराने विवाद में बदले की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुन्हाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

बेंगुलुरु। उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबनावर इलाके में सोमवार तड़के एक 34 साल के व्यक्ति और उनके चार साल के बेटे...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी, पत्नी पर दोहरे हत्याकांड में शक

हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

शिमला के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और...
हिमाचल 
हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को, बनेगी रणनीति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक आगामी 22 अगस्त 2026 को यहां...
राष्ट्रीय 
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को, बनेगी रणनीति

उत्तर प्रदेश

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

बरेली। बरेली में गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली में गोकशी की तैयारी पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं