भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान नितिन नवीन वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। साथ ही वे भाजपा जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास महत्वपूर्ण है।

भाजपा की तरफ से शुक्रवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन संगठन को मजबूती देने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रदेश का पहला दौरा है।

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, मां-बेटे को बचाया गया, 18 वर्षीय युवक लापता ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, मां-बेटे को बचाया गया, 18 वर्षीय युवक लापता

नितिन नवीन शनिवार को 11 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वे सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना होंगे जो एक भव्य रोड शो की शक्ल में आलमबाग, श्री टीएन चतुर्वेदी चौराहा चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक पहुंचेगा। कार्यालय में नितिन नवीन प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों तथा जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे।

शाम 04 बजे भाजपा अध्यक्ष लखनऊ, पुराना हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध श्री हुनमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री द्वय, भाजपा सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके ठीक बाद वे उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे। शाम 07:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ आवास पर यूपी के प्रमुख हस्तियों से मुलाक़ात करेंगे। रात्रि का भोजन वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे।

अगले दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दिन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद से करेंगे। इसके ठीक बाद वे उत्तर प्रदेश एनडीए नेताओं के साथ सुबह 09:30 बजे संयुक्त बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ अलग-अलग चर्चा करेंगे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रबोधन (ओरियंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन...
पश्चिम बंगाल 
नए विधायकों को ओम बिरला की सीख, संसदीय परंपराओं से मजबूत होगा लोकतंत्र

डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

भारत-जापान रिश्तों को नई रफ्तार देकर स्वदेश लौटीं प्रधानमंत्री ताकाइची 

नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश रवाना हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान रिश्तों को नई रफ्तार देकर स्वदेश लौटीं प्रधानमंत्री ताकाइची 

उत्तर प्रदेश

एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

-डायल 112 ने जिलों के कमिशनर और पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र     -कई पत्रों के बाद भी अब तक 265...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी पीएसी का आदेश बेअसर,पायलटों की भारी कमी से जूझ रहा डायल 112

डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा (UPTET) परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश