मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, मां-बेटे को बचाया गया, 18 वर्षीय युवक लापता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के दीवान घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान गंगा के गहरे पानी में जाने से तीन लाेग डूब गए।स्थानीय नाविकों और दुकानदारों की सूझबूझ से एक महिला और उसके मासूम बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 18 वर्षीय युवक गंगा में लापता हो गया। उसकी तलाश में गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हैं।

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तियूरी गांव निवासी अश्वनी उर्फ अक्कू (18) अपनी मां निहाला देवी, दो भाइयों तथा मामा के परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल आया था। परिवार के कुल 22 सदस्य एक पिकअप और बाइकों से यहां पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने के बाद सभी लोग दीवान घाट पर नदी में स्नान करने गए।

गोण्डा में हादसा, स्ट्रीट लाइट के खंभे से उतरा करंट, युवक की मौत बहन की हालत नाजुक ये खबर भी पढ़े : गोण्डा में हादसा, स्ट्रीट लाइट के खंभे से उतरा करंट, युवक की मौत बहन की हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अश्वनी बार-बार बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में स्नान कर रहा था। परिजनों और नाविकों द्वारा मना करने पर वह एक बार बाहर आया, लेकिन कुछ देर बाद फिर बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूबने लगा।

अश्वनी को बचाने के प्रयास में महिला संगीता देवी अपने छह वर्षीय पुत्र चंदन के साथ पानी में उतर गईं, लेकिन वाे दोनों भी डूबने लगे। इस दौरान नाविक फौजदार निषाद और दुकानदार सूरज साहनी ने तत्परता दिखाते हुए बांस और साड़ी की सहायता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि युवक अश्वनी गहरे पानी में समां गया।

बताया गया कि नदी में लापता युवक अश्वनी के मामा परिवार सहित दर्शन के लिए विंध्याचल आए थे और उन्होंने अपनी बहन निहाला देवी को भी बुलाया था। अश्वनी के पिता हिंछ लाल घर पर ही थे। अश्वनी परिवार का बड़ा बेटा था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

घटना की सूचना पर कस्बा इंचार्ज अजय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम काे तलाश में लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था और तलाश जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एडीएम ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

बस्ती - अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में महिला की हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी, 9 गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में 26 जून को हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने चार दिन...
छत्तीसगढ़ 
हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में महिला की हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी, 9 गिरफ्तार

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी: डीएम

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने 30 जुलाई से प्रारंभ हो रही कावड़ यात्रा के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी: डीएम

मौत के मुंह से जिंदगी छीन लाए मेडिकल कॉलेज खीरी के जांबाज डॉक्टर्स

लखीमपुर खीरी । "डॉक्टरों को यूं ही भगवान का रूप नहीं कहा जाता। जब सांसें आख़िरी पड़ाव पर हों और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मौत के मुंह से जिंदगी छीन लाए मेडिकल कॉलेज खीरी के जांबाज डॉक्टर्स

समाजवादियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटकर साझा किया खुशियां

बस्ती - बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन पं....