बीएसए ने स्वयं नामांकन कर नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
-स्कूल चलो अभियान के आयोजन में कहा, कोई भी बच्चा प्रवेश पाने से न रहे वंचित
सीतापुर। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के ठीक बाद से ही शिक्षा व्यवस्था को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में जुलाई माह के पहले दिन से ही जनपद में स्कूल चलो अभियान का श्रीगणेश हुआ। बीएसए ने लक्ष्य रखा है कि पढ़ाई की उम्र का कोई भी बच्चा हो, उसे प्रत्येक स्थिति में विद्यालयों में नामांकित कराया जाए। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले के प्रत्येक विद्यालय में उक्त अभियान का सजीव प्रसारण हुआ।
बीएसए श्री पटेल ने खैराबाद क्षेत्र के हुसैनपुर कैमहरा विद्यालय में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय पहुंच कर एक बच्चे का प्रवेश रजिस्टर पर स्वयं नामांकन किया। नवप्रवेश लेने वाली सभी बच्चों का फूल माला पहना कर, तिलक कर व मिष्ठान खिला कर विद्यालय में स्वागत किया। सभी नव प्रवेशी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। बीएसए ने कहा कि यह अभियान जिले के प्रत्येक विकास क्षेत्र में चलेगा जिसमें वह स्वयं भौतिक रूप से कुछ एक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए श्री पटेल ने इस अभियान को प्राथमिकता से चलाने को निर्देशित किया जिससे कोई भी शिशु प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने बच्चों से नियमित विद्यालय आने की की। बीएसए ने विद्यालय की सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाएं देखीं तथा इंप्र अंकिता सिंह को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान खैराबाद क्षेत्र के हिंदी एआरपी संजीव पटैरिया, अनुदेशक ज्योति, कल्पना व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले राम कृष्ण पांंडेय वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सीतापुर व्यूरो प्रमुख रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘निष्पक्ष प्रतिदिन’ से की और इसके बाद लम्बे समय तक राष्ट्रीय सहारा में ब्यूरो चीफ रहते हुए अमर उजाला व हिंदुस्तान इत्यादि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, सम्पादन का व्यापक अनुभव है।
