धार्मिक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन, वैधानिक कार्रवाई की मांग
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला, (बलरामपुर) । नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वैधानिक कार्रवाई एवं सूचना अनुमति की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में आयशा फैजान खान एडवोकेट, मुहीब खान एडवोकेट, आरिफ खान एडवोकेट, मोहम्मद कैश एडवोकेट, शोएब खान, सुफियान खान व अन्य उतरौला निवासियों ने कहा कि नाजिया इलाही खान द्वारा बार-बार की गई टिप्पणियों से मुस्लिम समाज के लोग आहत हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस तरह की टिप्पणियों से समाज में रोष है, ज्ञापन में जिलाधिकारी बलरामपुर को संबोधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से मुख्यमंत्री से इस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थीगण ने कहा कि उन्होंने ज्ञापन सौंपने की अनुमति मांगी है ताकि मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा सके।
शांतिपूर्ण तरीके से दिया ज्ञापन
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर कई अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
