कांशीराम आवास कॉलोनी में छत से गिरकर मजदूर की मौत
मीरजापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में मंगलवार देर रात छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रमापति कोल निवासी टमलगंज, थाना चुनार के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से कांशीराम आवास कॉलोनी में रहकर मजदूरी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं, जबकि उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे लक्ष्मण प्रसाद छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़े : संभल में सरकारी जमीन पर बनी मिली महबूल्ला शाह की मजार, श्रीकल्कि सेना की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइशकहरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार मृतक नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में छत से फिसलकर गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
