फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 से बस्ती के पांच लोग हुए सम्मानित

कृषि पत्रकारिता के लिए अनुराग कुमार श्रीवास्तव को मिला अवार्ड

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - फार्म एन फूड कृषि सम्मान अर्वाड 2026 से जिले के पांच लोगों को लखनऊ के विश्वविद्यालय के सभागार में सम्मानित किया गया है।कृषि पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव, बागवानी के क्षेत्र में मगला प्रसाद मौर्य, रिसर्च अवार्ड फारमिंग सिस्टम के लिए डा0 प्रेम शंकर, एंग्री टूरिज्म के लिए अरविन्द कुमार सिंह तथा औद्यानिक खेती के लिए राम पूरन चैधरी को सम्मानित किया गया है।
सम्मानित होने पर बस्ती जनपद के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दिया है।  जब खेती में नए प्रयोग करने वाले हाथों को पहचान मिलती है, तो वह सम्मान केवल एक किसान का नहीं, बल्कि पूरे कृषि समुदाय की मेहनत, जिजीविषा और बदलाव की सोच का सम्मान बन जाता है। कुछ ऐसा ही प्रेरणादायक माहौल मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि पत्रकार, कृषि संस्थाएं और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक ही मंच पर एकत्र हुए। अवसर था फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 का, जहां खेती को नई दिशा देने वाले प्रयासों को सम्मान और पहचान मिली।
दिल्ली प्रेस के फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित इस समारोह में आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि, फूड प्रोसेसिंग, कृषि यंत्रीकरण, वैल्यू एडिशन और बेहतर मार्केटिंग मॉडल जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों, कृषि पत्रकारों, कृषि विज्ञान केंद्रों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली प्रेस के एग्जीक्यूटिव पब्लिशर अनंत नाथ के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और किसानों की सफलता की कहानियों को देशभर तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है और फार्म एन फूड मीडिया इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में कृषि क्षेत्र नई चुनौतियों का सामना कर रहा है और किसानों को समय रहते इन परिवर्तनों को समझना होगा। उन्होंने विशेष रूप से एल नीनो के प्रभावों का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके कारण मानसून की अनिश्चितता, कम वर्षा, अधिक तापमान और सूखे जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिनका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ता है।
उन्होंने किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, मौसम आधारित कृषि सलाह, फसल विविधीकरण और सूखा सहनशील किस्मों को अपनाने की सलाह दी। उनका कहना था कि बदलती परिस्थितियों में केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि जोखिम को कम करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से सुरक्षित रखने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
कृषि मंत्री ने प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी तरीके से किसानों तक पहुंचाना भी है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अनुदान कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रेस के सीओओ शैलेश श्रीवास्तव ने फार्म एन फूड मीडिया की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसानों तक कृषि से जुड़ी उपयोगी, व्यावहारिक और आधुनिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे नई तकनीकों और बाजार की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
वहीं वरिष्ठ कृषि पत्रकार बृहस्पति कुमार पांडेय ने कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते समय आने वाली चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में ज्ञानधारा प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशंस हेड दुर्गेश अवस्थी ने कंपनी की गतिविधियों और उत्पादों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों में बस्ती के मंगला प्रसाद और राम पूरन चैधरी, संतकबीरनगर के यशोवर्धन, अयोध्या के शोभाराम और शबीना खातून, चंदौली के चंद्र प्रकाश सिंह और मदनजीत कुमार सिंह, हापुड़ के जगदीश कुमार, प्रमोद कुमार और कविता सिरोही, जालौन के लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी और ब्रजेश त्रिपाठी, रायबरेली के आनंद मिश्रा, बुलंदशहर के राकेश सिरोही और हेमलता, शाहजहांपुर के सरताज खान, गोंडा के शिव कुमार मौर्य, उन्नाव के नीरज सिंह, बाराबंकी के अमरेंद्र प्रताप सिंह, जौनपुर के इंद्रसेन सिंह तथा गोरखपुर के गंगाराम चैहान सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रगतिशील किसान शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि पत्रकारिता, कृषि अनुसंधान और विस्तार सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र हापुड़ और आजमगढ़, विभिन्न किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। कई किसानों के लिए यह सम्मान वर्षों की मेहनत, प्रयोगों और संघर्षों की सार्वजनिक पहचान था। कार्यक्रम का संचालन श्रुति जोशी, प्रोडक्ट हेड, फार्म एन फूड मीडिया, दिल्ली प्रेस द्वारा किया गया, जबकि अंत में फार्म एन फूड के एग्रो एडिटर भानु प्रकाश राणा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
लखनऊ में आयोजित यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह इस बात का संदेश भी बनकर उभरा कि भारतीय कृषि तेजी से बदल रही है। आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, वैल्यू एडिशन, प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केटिंग के माध्यम से किसान खेती को लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय में बदल रहे हैं। ऐसे सम्मान न केवल किसानों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि हजारों अन्य किसानों को भी नवाचार और नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानको के सम्बन्ध में चलाया जाएगा "मिशन : सेफ फ्यूचर" अभियान।

संत कबीर नगर,   01 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि शासन उन्होंने...
विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानको के सम्बन्ध में चलाया जाएगा "मिशन : सेफ फ्यूचर" अभियान।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर, आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

उत्तर प्रदेश

साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर, आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला