चार दिन पहले घर से भागे जीजा साली को हाईवे पर टैंकर ने रौंदा, जीजा की मौत, युवती घायल

-बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-हादसे के दिन युवती की आने वाली थी बारात

बाराबंकी। जिस दिन युवती की बारात घर आने वाली थी, उसी दिन उसकी जिंदगी ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। चार दिन पहले अपने जीजा के साथ घर से भागी युवती बुधवार सुबह अपने घर लौट रही थी। रास्ते में लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की आज ही बारात आनी थी।

यह हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के आगे संजय सेतु के पास हुआ। मृतक की पहचान अनिकेत कुमार (20) निवासी थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। घायल युवती संतोषी वर्मा (20) उसकी चचेरी साली बताई जा रही है। अनिकेत और संतोषी के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बीच संतोषी की शादी कहीं और तय कर दी गई थी और बुधवार को उसकी बारात आने वाली थी। शादी से चार दिन पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद फखरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

शादी के विवाद ने ली जान: देवरिया में दो सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर ये खबर भी पढ़े : शादी के विवाद ने ली जान: देवरिया में दो सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बताया जाता है कि दोनों रामनगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अनिकेत के बड़े भाई मस्तराम के घर पहुंचे थे। यहां परिजनों ने दोनों को समझाया और आश्वासन दिया कि यदि दोनों परिवार राजी होंगे तो थाने में कानूनी प्रक्रिया के तहत शादी करा दी जाएगी। परिजनों की बात मानकर दोनों बुधवार सुबह बाइक से बहराइच लौटने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए। अनिकेत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी-112, एंबुलेंस और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई मस्तराम ने बताया कि उन्होंने दोनों को समझाकर वापस घर भेजा था ताकि दोनों परिवारों की मौजूदगी में आगे का फैसला हो सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस चालक की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

एक ही दिन में खुशियां मातम में बदलीं

जिस घर में बुधवार को शहनाई गूंजने की तैयारी थी, वहीं कुछ घंटों बाद चीख-पुकार और मातम छा गया। शादी के दिन ही प्रेमी जीजा की मौत और दुल्हन बनी युवती के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। यह दर्दनाक हादसा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समुदाय...
राष्ट्रीय 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

   बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी जी राम जी अधिनियम...
राष्ट्रीय 
गरीबों और राज्यों के लिए बोझ साबित होगा वीबी जी राम जी अधिनियम: कांग्रेस

राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की विचारधारा दोहराई
बिहार 
राजद का 29वां स्थापना दिवस: लालू यादव ने सामाजिक न्याय से समझौता न करने का किया ऐलान  

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप वायुसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में शीर्ष स्तर पर बदलाव के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को वाइस चीफ...
राष्ट्रीय 
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप वायुसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

उत्तर प्रदेश

मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

   बदायूं। बुधवार सुबह हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश...
उत्तर प्रदेश 
मूसलाधार बारिश से बदायूं बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई घरों और दुकानों में घुसा पानी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज थाना दुधारा की...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
आपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार